एजेंसी न्यूज

Kabaddi Player Dies by Dog Bite: बुलंदशहर में कुत्ते के काटने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नहीं लगवाया था एंटी-रेबीज टीका

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राज्य स्तरीय 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की कुत्ते के काटने के बाद कथित तौर पर एंटी-रेबीज टीका नहीं लगवाने के कारण मौत हो गई. सोलंकी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी.

Kabaddi Player Dies by Dog Bite: बुलंदशहर में कुत्ते के काटने से कबड्डी खिलाड़ी की मौत, नहीं लगवाया था एंटी-रेबीज टीका

बुलंदशहर (उप्र), 3 जुलाई : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में राज्य स्तरीय 22 वर्षीय कबड्डी खिलाड़ी बृजेश सोलंकी की कुत्ते के काटने के बाद कथित तौर पर एंटी-रेबीज टीका नहीं लगवाने के कारण मौत हो गई. सोलंकी के परिजनों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के फराना गांव के निवासी सोलंकी को दो माह पहले एक पिल्ले ने काट लिया था, लेकिन उसने इसे गंभीरता से नहीं लिया जिसके बाद 28 जून को उसकी तबीयत बिगड़ गई.

सोलंकी के भाई संदीप ने बताया कि उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन काफी प्रयास के बावजूद बचाया नहीं जा सका. कबड्डी खिलाड़ी तीन भाइयों में सबसे छोटा था.संदीप ने बताया, ‘‘करीब दो महीने पहले, एक पिल्ला नाले में फंस गया था. उसे बचाने की कोशिश में पिल्ले ने बृजेश की उंगली पर काट लिया.’’यह भी पढ़ें : देश की खबरें | कार्यकाल पूरा करने को लेकर सिद्धरमैया का बार-बार दावा कांग्रेस आलाकमान का सीधा अपमान : अशोक

उन्होंने बताया, ‘‘उसने (सोलंकी ने) सोचा कि यह गंभीर नहीं है और उसने एंटी-रेबीज का टीका नहीं लगवाया. बाद में अलीगढ़ के एक निजी अस्पताल ने पुष्टि की कि उसे एक पागल जानवर ने काटा था, संभवतः एक बंदर या कुत्ता.’’ बृजेश उस हादसे के दौरान गांव में रह रहा था और स्थानीय स्तर पर प्रशिक्षण ले रहा था. अधिकारियों के अनुसार, उसकी मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात के तौर पर फराना गांव में 29 लोगों को एंटी-रेबीज टीके लगाए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 02:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).