एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : मथुरा में महिला सिपाही से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी दरोगा निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को मंगलवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : मथुरा में महिला सिपाही से दुष्कर्म कर अश्लील वीडियो बनाने का आरोपी दरोगा निलंबित

झांसी, 22 जुलाई उत्तर प्रदेश में झांसी जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने महिला सिपाही के साथ दुष्कर्म करने व अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के आरोप में एक उपनिरीक्षक (दरोगा) को मंगलवार को निलंबित कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

झांसी के एसएसपी बीबी जीटीएस मूर्ति ने एक बयान जारी कर बताया कि सोमवार को मथुरा के जमुनापार थाने में एक महिला आरक्षी (सिपाही) द्वारा झांसी के चिरगांव थाने में तैनात उप निरीक्षक रविकांत गोस्वामी के विरुद्ध दुष्कर्म एवं ब्लैकमेल करने संबंधी मुकदमा दर्ज कराया गया था।

एसएसपी ने इस मामले का संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से गोस्वामी को निलंबित कर दिया तथा क्षेत्राधिकारी (नगर) को मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।

उल्लेखनीय है कि उपरोक्त दरोगा के खिलाफ एक महिला आरक्षी ने थाना जमुनापार, मथुरा में प्राथमिकी दर्ज कराई। महिला सिपाही ने आरोप लगाया कि पिछले करीब दो वर्ष के दौरान रविकांत गोस्वामी व उसके एक साथी दीक्षांत शर्मा ने कई बार नशीला पेय पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया तथा अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता रहा। विरोध करने पर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी।

मथुरा के जमुनापार थाने में दर्ज इस मुकदमे का संज्ञान लेते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक झांसी द्वारा दरोगा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2025 11:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).