एजेंसी न्यूज

UP: लखनऊ में मकान में आग लगने से पूर्व आईजी की मौत

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गयी और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए. पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी.

UP: लखनऊ में मकान में आग लगने से पूर्व आईजी की मौत

लखनऊ, 23 अक्टूबर : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गाजीपुर थाना इलाके में शनिवार देर रात एक मकान में आग लगने के कारण दम घुटने से सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) की मौत हो गयी और उनकी पत्नी एवं बेटा घायल हो गए. पुलिस ने रविवार सुबह यह जानकारी दी. यह भी पढ़ें : हनीट्रैप में फंसे सरकारी कर्मचारी को अब भी विश्वास नहीं कि उसकी प्रेमिका पाकिस्तानी एजेंट थी

लखनऊ पुलिस आयुक्तालय के गाजीपुर थाना क्षेत्र के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) मनोज कुमार मिश्र ने रविवार को 'पीटीआई-' को बताया कि थाना क्षेत्र के इंदिरा नगर में स्थित पूर्व आईजी डी सी पांडेय (70) के घर में बीती रात आग लग गई और उसकी पहली मंजिल पर उनका परिवार फंस गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2022 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).