UP: सार्वजनिक स्थल पर ‘अश्लील हरकत’ करने से रोकने पर जिम प्रशिक्षक को पीटा, मौत
गाजियाबाद की एक पॉश कालोनी में एक महिला और एक पुरुष के बीच ‘‘अश्लील हरकत’’ का विरोध करने पर युवकों के एक समूह द्वारा कथित पिटाई के बाद जिम प्रशिक्षक की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
गाजियाबाद, 8 मार्च : गाजियाबाद की एक पॉश कालोनी में एक महिला और एक पुरुष के बीच ‘‘अश्लील हरकत’’ का विरोध करने पर युवकों के एक समूह द्वारा कथित पिटाई के बाद जिम प्रशिक्षक की मौत हो गई. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस ने कहा कि मामले के छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है और प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत आरोप जोड़े गए हैं.
मृतक को जानने वाले बंटी ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे साहिबाबाद क्षेत्र के लाजपत राय कॉलेज के पास 27 वर्षीय विराट मिश्रा के साथ मारपीट की गयी. यह भी पढ़ें : Saharanpur: सड़क हादसे में महिला की मौत, चार वर्षीय बच्चे सहित तीन अन्य घायल
बंटी ने पुलिस को दी शिकायत में कहा, ‘‘विराट ने मनीष और आपत्तिजनक कृत्यों में लिप्त महिला पर यह कहते हुए आपत्ति जताई थी कि यह एक आवासीय क्षेत्र है और उन्हें कहीं और जाना चाहिए. इस पर मनीष ने अपने कुछ दोस्तों को बुलाया जो तुरंत मौके पर पहुंचे और विराट के सिर और शरीर पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया.’’
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 08, 2023 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

