एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की बाराबंकी में ‘खुशहाल वन महाअभियान’ की शुरुआत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास सेना परिसर में पौधारोपण कर ‘खुशहाल वन महाअभियान 2025’ का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने की बाराबंकी में ‘खुशहाल वन महाअभियान’ की शुरुआत

बाराबंकी (उप्र), नौ जुलाई उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को बाराबंकी रेलवे स्टेशन के पास सेना परिसर में पौधारोपण कर ‘खुशहाल वन महाअभियान 2025’ का उद्घाटन किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रकार के फलदार, छायादार और औषधीय पौधे लगाए गए।

राज्यपाल पटेल ने कहा, ‘‘पौधारोपण एक दिन का काम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य की दिशा में एक कदम है।’’

उन्होंने रोपे गए पौधों की उचित देखभाल सुनिश्चित करने में समाज की सामूहिक जिम्मेदारी पर बल दिया।

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने राज्यपाल को पौधारोपण स्थल पर तैयारियों और निगरानी व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने पर्यावरण संरक्षण में जनभागीदारी के महत्व पर प्रकाश डाला।

प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री सतीश शर्मा और विधान परिषद सदस्य अंगद सिंह ने भी पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित करते हुए इस अभियान में भाग लिया।

छात्रों ने पर्यावरण जागरुकता को बढ़ावा देने वाले पोस्टर प्रदर्शित किए और नारे लगाए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता, सैन्यकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय स्कूलों के छात्र शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को रिकॉर्ड 37 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 09, 2025 11:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).