एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | यूपी : दादरी में दहेज के लिए युवती की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में रहने वाली एक नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर दहेज के लिए मार डाला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | यूपी : दादरी में दहेज के लिए युवती की हत्या

नोएडा, 16 मार्च । उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर के दादरी थाना क्षेत्र के गौतमपुरी मोहल्ले में रहने वाली एक नवविवाहिता को उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने कथित तौर पर दहेज के लिए मार डाला। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता ने उसके पति, देवर और सास-ससुर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

दादरी थाना के प्रभारी निरीक्षक संजीव विश्नोई के मुताबिक, गौतमपुरी निवासी सुमित की शीतल से कुछ साल पहले शादी हुई थी। उन्होंने बताया कि बीती रात शीतल अपने घर पर संदिग्ध अवस्था में पंखे से लटकी हुई मिली।

विश्नोई ने बताया कि इस मामले में मृतका के पिता विनोद ने दादरी थाने में अपने दामाद सुमित, उसके पिता मनोज, मां कुसुम और भाई मोंटू के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया है।

थाना प्रभारी के अनुसार, मृतका के पिता का आरोप है कि शादी के समय से ही उसकी बेटी के ससुरालवाले उसे दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज इसकी जांच कर दी है और कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 16, 2022 01:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).