एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : देवरिया में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

देश की खबरें | उप्र : देवरिया में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म, दो लोग गिरफ्तार

देवरिया, पांच फरवरी उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर ने बुधवार को बताया कि जनपद देवरिया के थाना भलुअनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि वह एक घर में खाना बनाने गयी थी, जहां दो लोगों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

महिला घरों में जाकर खाना बनाने का काम करती है।

पुलिस अधीक्षक के मुताबिक इस संबंध में तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है और दोनों नामजद अभियुक्तों रूपेश सिंह और दूसरे अभियुक्त अभिमन्यु सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने कहा कि घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है तथा फॉरेंसिक टीम द्वारा साक्ष्य संकलन किया जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पीड़ित महिला को चिकित्सकीय परीक्षण हेतु महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया भेजा जा रहा है एवं विधिक कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).