देश की खबरें | उप्र : बिजनौर में शराब के नशे में कुकर्म का प्रयास करने पर दोस्त की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने एक युवक को उसके दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
बिजनौर (उप्र), चार अगस्त उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के थाना कोतवाली देहात की पुलिस ने एक युवक को उसके दोस्त की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस के अनुसार दोस्त ने शराब के नशे में कुकर्म का प्रयास किया तो आरोपी युवक ने चाकू से वार कर उसकी हत्या कर शव खेत में दबा दिया।
ग्रामीण क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) राम अर्ज ने रविवार को बताया कि थाना कोतवाली देहात के गांव गंगोडा. का आसिफ 26 जुलाई से लापता था। परिजनों ने थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी।
एएसपी ने बताया कि शक के आधार पर पुलिस ने आसिफ के दोस्त अयान से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का जुर्म कबूलते हुए बताया कि 26 जुलाई को दोनों ने शराब पी। इसके बाद आसिफ ने गन्ने के खेत में ले जाकर उसके साथ कुकर्म की कोशिश की तो अयान ने चाकू से मारकर आसिफ की हत्या कर शव खेत में दबा दिया।
उन्होंने बताया कि पुलिस ने अयान की निशानदेही पर खेत से आसिफ का शव बरामद कर उसके पास से हत्या में इस्तेमाल किया गया चाकू ,एक तमंचा और खून से सने कपड़े बरामद किए हैं। एएसपी ने कहा कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2024 08:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

