एजेंसी न्यूज

UP Road Accident: रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत

पुलिस के अनुसार, बारात लालगंज के कटहरिन का पुरवा गांव से अमेठी जिले के फुरसतगंज गयी थी और वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे.

UP Road Accident: रायबरेली में भीषण सड़क हादसे में चार बारातियों की मौत
Road Accident (img: File photo)

पुलिस के अनुसार, बारात लालगंज के कटहरिन का पुरवा गांव से अमेठी जिले के फुरसतगंज गयी थी और वहां से शुक्रवार को तड़के करीब तीन बजे आठ बराती स्कॉर्पियो से वापस लौट रहे थे. रायबरेली- सुलतानपुर रोड पर मालिन का पुरवा गांव के पास गाड़ी पुलिया से टकराने के बाद पेड़ से टकरा गई. इस हादसे में वाहन सवार सभी लोग घायल हो गये.

पुलिस ने बताया कि आसपास के लोगों की सूचना पर घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने लालगंज निवासी पंकज पाल (30), अजबी का पुरवा निवासी राघवेंद्र यादव (50), कहरियन का पुरवा निवासी दीपक पाल (28) व अवधेश पाल (45) को मृत घोषित कर दिया. यह भी पढ़ें : त्तीसगढ़ की तीन लोकसभा सीटों पर 11 बजे तक 35 फीसदी से अधिक मतदान

कटहरिन का पुरवा के मुकेश पाल (37), अंकुश पाल (15), ऐहार निवासी बबलू पांडेय (50), शिवा खेड़ा निवासी प्रमोद कुमार का जिला अस्पताल में उपचार किया जा रहा है. मिल एरिया थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2024 12:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).