एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : कार-सूमो की टक्कर में दरोगा और सिपाही समेत चार घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी पुलिस की सूमो में टक्कर मार दी। घटना में सूमो में सवार एक उप निरीक्षक (दरोगा) और एक आरक्षी (सिपाही) तथा कार में सवार दो अन्‍य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : कार-सूमो की टक्कर में दरोगा और सिपाही समेत चार घायल

कौशांबी, 24 सितंबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क पर खड़ी पुलिस की सूमो में टक्कर मार दी। घटना में सूमो में सवार एक उप निरीक्षक (दरोगा) और एक आरक्षी (सिपाही) तथा कार में सवार दो अन्‍य लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मंझनपुर के थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार देर रात लगभग तीन बजे भरवारी-मंझनपुर मार्ग स्थित कादीपुर गांव के पास गश्त से लौट रही सराय अकिल थाना पुलिस की सूमो गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी।

उन्होंने बताया कि भरवारी की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने सूमो में पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह पलट गई।

सिंह के मुताबिक, हादसे में सूमो में सवार सराय अकिल थाना के उप निरीक्षक जमालुद्दीन खान और आरक्षी रत्नेश, जबकि कार में मौजूद गोपाल और मोहनलाल घायल हो गए।

उन्‍होंने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल कार सवार गोपाल और मोहनलाल को प्रयागराज के एस आर एन अस्पताल रेफर कर दिया।

सिंह के अनुसार, घायल उप निरीक्षक और आरक्षी का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि सूमो में टक्कर मारने वाले कार चालक गोपाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 24, 2022 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).