देश की खबरें | उप्र : घर में सो रहे पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दो की हालत गंभीर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में घर में सो रहे पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई।
अमरोहा (उप्र), नौ जनवरी अमरोहा जिले के सैदनगली क्षेत्र में घर में सो रहे पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी। माना जा रहा है कि उनकी मौत दम घुटने की वजह से हुई।
पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि सैदनगली थाना क्षेत्र के अल्लीपुर भूड़ गांव में रईसुद्दीन का परिवार सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोया था। आज शाम तक जब कोई घर से बाहर नहीं निकला तो पड़ोसियों को शक हुआ।
उन्होंने बताया कि आवाज देने पर जब कोई जवाब नहीं मिला तो वे घर के पीछे से दीवार पर चढ़ गए और कमरे का गेट तोड़कर अंदर दाखिल हुए।
उन्होंने बताया कि अंदर सात लोग बेहोश पाये गये। उन सभी को अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने उनमें से पांच को मृत घोषित कर दिया। बाकी दो की सांसें चल रही थीं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सूत्रों ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
उन्होंने बताया कि पुलिस का मानना है कि हादसा दम घुटने के कारण हुआ। हालांकि, वह सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 09, 2024 10:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

