देश की खबरें | उप्र : नाबालिग दोस्त की हत्या के मामले में पांच गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घर से फिरौती न मांगने पर नाबालिग की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बिजनौर (उप्र), नौ मई घर से फिरौती न मांगने पर नाबालिग की हत्या करने के आरोप में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने शुक्रवार को बताया कि थाना शिवाला कला के गांव हुसैनपुर कला के निवासी दीपक ने सात मई को शिकायत दर्ज कराई थी कि छह मई को उसका पुत्र आयुष (12 साल) नाराज होकर घर से चला गया है।
उन्होंने बताया कि दीपक के एक परिजन के इंस्टाग्राम पर पांच लाख रुपये की फिरौती का संदेश आया तो पुलिस ने इंस्टाग्राम की जांच कर गांव के ही अनिकेत, अनमोल, आकाश, नकुल और उमेश की तलाश करते हुए इन्हें जंगल में घेर लिया।
पुलिस के मुताबिक, अनिकेत ने पुलिस पर गोली चलाई जो थाना प्रभारी शैलेन्द्र की बुलैटप्रूफ जैकेट पर लगी।
पुलिस की जवाबी कार्रवाई में अनिकेत के पैर में गोली लगी। पुलिस ने पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने बताया कि आयुष से उन्होंने घर पर फिरौती के लिए फोन करने को कहा लेकिन उसके मना करने पर उन्होंने आयुष की हत्या कर दी।
आरोपी आयुष के शव को गड्ढा कर दफनाना चाह रहे थे।
पुलिस के अनुसार, अनिकेत आयुष का गहरा मित्र है। शेष चारों आरोपियों में से एक आयुष का रिश्तेदार भी है।
आयुष के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी नाबालिग हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2025 02:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

