एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : कौशांबी में लूटपाट के दो आरोपियों से मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

देश की खबरें | उप्र : कौशांबी में लूटपाट के दो आरोपियों से मुठभेड़, एक आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

कौशांबी, 22 नवंबर उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र में दो दिन पूर्व लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों से हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लूट का माल बरामद किया है। वहीं, दूसरा आरोपी मौके से फरार हो गया। मुठभेड़ में घायल बदमाश को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि बीते बुधवार की शाम सर्राफा व्यवसायी वीरेंद्र कुमार मौर्य, उदहिन बाजार स्थित अपनी दुकान बंद करके घर वापस जा रहे थे। तभी जगन्नाथपुर गांव के पास ही मोटरसाइकिल पर सवार तीन बदमाश उन्हें रोककर गहनों से भरा बैग छीन कर भागने लगे। व्यवसायी के बैग में चार किलोग्राम चांदी और 20 ग्राम सोने के आभूषण थे।

उन्होंने बताया कि वीरेंद्र ने एक बदमाश मोनू को पकड़ लिया और ग्रामीणों की सहायता से पुलिस को सौंप दिया। बाकी दोनों बदमाश गहनों से भरा बैग लेकर भाग गए। इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 309(6) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस टीमें गठित कर घटना की जांच करने के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया था।

पुलिस अधीक्षक श्रीवास्तव ने बताया कि घटना के खुलासे के क्रम में बीती रात मुखबिर की सूचना पर संदीपन घाट थाना क्षेत्र के आलमचंद-मूरतगंज मार्ग पर जांच के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों ने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश पारस नाथ पटेल (30) के बाएं पैर में गोली लगी जबकि दूसरा बदमाश दीपू अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार बदमाश पारसनाथ पटेल के कब्जे से लूटे गए जेवरात, घटना में प्रयुक्त देसी तमंचा और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).