ताजा खबरें | उप्र चुनाव: मिर्जापुर में भाजपा को कड़ी टक्कर

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विधानसभा की पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लिए मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का पड़ोसी होने के नाते भाजपा ने पिछली बार मिर्जापुर की सभी पांचों सीटों पर ''मोदी लहर'' के दम पर जीत हासिल की थी।

मिर्जापुर (उप्र), पांच मार्च उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में विधानसभा की पांच सीटों पर भारतीय जनता पार्टी के लिए मुकाबला कांटे का नजर आ रहा है,जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी का पड़ोसी होने के नाते भाजपा ने पिछली बार मिर्जापुर की सभी पांचों सीटों पर ''मोदी लहर'' के दम पर जीत हासिल की थी।

मिर्जापुर में पांच विधानसभा सीटें हैं- चुनार ,मरियां, मिर्जापुर नगर, मझवां और छनबे- जिन पर अंतिम चरण में मतदान होगा । इन सीटों पर भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

इस मुकाबले को बहुकोणीय बनाने के लिए बसपा और कांग्रेस ने भी उम्मीदवार उतारे हैं।

इनमें से कुछ सीटों पर लोगों से बात करने के बाद उम्मीदवारों के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर दिखाई दे रही है।

भाजपा ने चार सीटों पर अपने उम्मीदवारों को दोहराया है और मझवां सीट सहयोगी निषाद पार्टी को दी है।

अपना दल (कामेरवादी), सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) जैसे क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन के बाद मजबूत हुआ अखिलेश यादव की अगुवाई वाला सपा गठबंधन 2017 में भाजपा को मिले लाभ को छीनने के लिए सभी प्रयास कर रहा है।

प्रसिद्ध विंध्याचल मंदिर के लिए पहचाने जाने वाला मिर्जापुर, वाराणसी से लगभग 50 किलोमीटर दूर है।

पिछले चुनाव में वाराणसी में, भाजपा के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सभी आठ सीटों पर जीत हासिल की थी, इसी तरह भगवा पार्टी ने मिर्जापुर की सभी पांच सीटों पर कब्जा किया था।

विभिन्न मुद्दों के साथ एक महत्वपूर्ण विषय जिस पर स्थानीय लोग भाजपा नेताओं और राज्य सरकार से नाखुश हैं, वह है काशी विश्वनाथ परियोजना की तर्ज पर विंध्य परियोजना में 930 से अधिक घरों को ध्वस्त करना।

शिव राम मिश्रा ने कहा, ‘‘गिराए गए इन घरों के मालिकों को बाजार दर से कम पैसे दिए गये।’’

एक अन्य व्यक्ति ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि ब्राह्मण और वैश्य समुदाय के लोगों के घरों को आसपास के क्षेत्रों में सड़कों को चौड़ा करने के लिए लिया गया लेकिन ठाकुरों के घरों को छोड़ दिया गया ।

एक अन्य व्यक्ति ने आरोप लगाया कि भाजपा के मौजूदा विधायक रत्नाकर मिश्रा स्थानीय लोगों की मदद के लिए आगे नहीं आए ‘‘जिनके हितों की बलि विंध्य परियोजना के नाम पर दी गई।’’

नगर परिषद के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने पीटीआई- से कहा कि लोगों को जो भी नाखुशी है वह चार मार्च को मिर्जापुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के बाद समाप्त हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान