ताजा खबरें | उप्र चुनाव : बुलंदशहर दंगे के आरोपी का नामांकन खारिज

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 2018 में हुई हिंसा के आरोपी योगेश राज का राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन खारिज कर दिया गया है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 25 जनवरी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में 2018 में हुई हिंसा के आरोपी योगेश राज का राज्य विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन खारिज कर दिया गया है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

बुलंदशहर में 2018 में हुई हिंसा में कथित भूमिका को लेकर योगेश राज को कुछ समय के लिए गिरफ्तार भी किया गया था।

स्थानीय चुनाव अधिकारियों के अनुसार योगेश राज ने बुलंदशहर जिले की स्याना विधानसभा सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपनी उम्मीदवारी पेश की थी।

चुनाव अधिकारियों के मुताबिक नामांकन पत्र योगेश कुमार के नाम से दाखिल किए गए थे, लेकिन अधूरी जानकारी के कारण सोमवार को जांच प्रक्रिया के दौरान उसे खारिज कर दिया गया।

योगेश ने हलफनामे में खुद को 12वीं पास बताया और अपनी उम्र 26 साल बताई है और यह भी घोषित किया कि उनके खिलाफ दो आपराधिक मामले हैं जिनमें फैसले का इंतजार है। इसमें 2018 की भीड़ हिंसा प्रकरण भी शामिल था जिसके लिए योगेश को गिरफ्तार किया गया था।

गौरतलब है कि दिसंबर 2018 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के स्याना इलाके में हुई हिंसा में पुलिस निरीक्षक सुबोध कुमार सिंह और स्थानीय निवासी सुमित की गोली लगने से मौत हो गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है भारत महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

\