एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्रः कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्रः कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत

वाराणसी, चार अक्टूबर उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कार और ट्रक की टक्कर में एक ही परिवार के आठ सदस्यों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि फूलपुर थाना क्षेत्र के करखियांव इलाके में वाराणसी-लखनऊ राजमार्ग पर एक कर और ट्रक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिससे कार में सवार आठ लोगों की मौत हो गई।

सूत्रों के मुताबिक, सभी मृतक एक ही परिवार के बताए जाते हैं। उन्होंने बताया कि हादसे में तीन साल का एक बच्चा जख्मी हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, कार सवार सभी लोग पीलीभीत के रहने वाले थे और वाराणसी में पूजा करने के बाद जौनपुर जा रहे थे। सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना की है और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताई है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को बच्चे का समुचित इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश भी दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2023 11:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).