एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : मुरादाबाद में डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बिलारी के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें कॉलेज की दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : मुरादाबाद में डंपर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, दो छात्राओं की मौत

मुरादाबाद, 21 मई उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद-आगरा राजमार्ग पर बिलारी के पास बुधवार को एक तेज रफ्तार डंपर ट्रक ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें कॉलेज की दो छात्राओं की मौत हो गई जबकि एक अन्य छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि यह हादसा अपराह्न करीब 12.30 बजे अमरपुरकाशी गांव में ग्रामोदय महाविद्यालय एवं शोध संस्थान के पास हुआ, जब छात्राएं किराया देने के लिए ई-रिक्शा से उतर रही थीं।

स्थानीय बिलारी थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, "कॉलेज के पास उतरते ही डंपर ने छात्राओं को टक्कर मार दी।"

पुलिस ने बताया कि बिलारी कस्बे के मोहल्ला अब्दुल्ला बाड़ा निवासी शबनम (22) और सहसपुर के चौड़ा खरंजा निवासी नासिर की बेटी चांदनी (22) की मौके पर ही मौत हो गई।

इस हादसे में अब्दुल सलाम की बेटी फरहा और अमरपुर काशी निवासी ई-रिक्शा चालक राजू गंभीर रूप से घायल हो गए।

टक्कर के बाद डंपर चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।

अधिकारी ने बताया, "चालक का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।"

घटना के तुरंत बाद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंच गए। पुलिस के अनुसार घायलों को बिलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया, जबकि मृतकों के शवों को आवश्यक कानूनी औपचारिकताओं के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 21, 2025 05:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).