देश की खबरें | उप्र : पुरानी रंजिश के चलते युवक की पीट-पीटकर हत्या, मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
फिरोजाबाद, 15 अगस्त उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में एक युवक की लाठियों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का मामला सामने आया है।
एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को बताया कि शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के माधवगंज क्षेत्र में रविवार रात 10.30 बजे घरेलू काम के सिलसिले में बाहर निकले एक युवक की रंजिश के चलते लाठियों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई।
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अखिलेश नारायण के मुताबिक, नसीरपुर थाना क्षेत्र के छटनपुर निवासी विकास (25) की शिकोहाबाद में किसी बात को लेकर पुरानी रंजिश चल रही थी।
नारायण के अनुसार, विकास रविवार रात सब्जी लेने व अन्य घरेलू काम के सिलसिले में शिकोहाबाद आया हुआ था। उन्होंने बताया कि जब वह शिकोहाबाद से नसीरपुर लौट रहा था, रास्ते में माधवगंज के पास विरोधी पक्ष के लोगों ने उसे घेरकर हमला कर दिया।
नारायण के मुताबिक, विकास की सिर पर लाठी लगने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है और आरोपियों की तलाश के लिए टीम गठित कर दी गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 15, 2022 01:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

