देश की खबरें | उप्र: परिवार वालों की नाराजगी के चलते प्रेमी युगल गंग नहर में कूदा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 25 वर्षीय एक युवक और उसकी प्रेमिका गंग नहर में कूद गए।
मुजफ्फरनगर, 12 अक्टूबर उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 25 वर्षीय एक युवक और उसकी प्रेमिका गंग नहर में कूद गए।
पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | Sarat Kumar Kar Dies: ओडिशा विधानसभा के पूर्व स्पीकर सरत कुमार कर का निधन, कोरोना से थे संक्रमित.
उन्होंने बताया कि दोनों के परिवार वाले उनके संबंध से नाराज थे क्योंकि युवक और युवती अलग-अलग जाति के थे।
थाना प्रभारी दुबे सिंह ने कहा कि ललित कुमार और छवि (20) रविवार को गंग नहर में कूद गए जिसके बाद तलाशी अभियान चलाया गया।
सिंह ने बताया कि युगल को तलाशने के लिए गोताखोरों की सहायता ली जा रही है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)