एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : बरेली में खेत पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बरेली के ग्रामीण क्षेत्र के थाना फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

देश की खबरें | उप्र : बरेली में खेत पर सो रहे किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

बरेली (उप्र),14 अप्रैल बरेली के ग्रामीण क्षेत्र के थाना फतेहगंज पूर्वी के एक गांव में खेत पर बनी झोपड़ी में सो रहे एक किसान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।

ग्रामीणों को आशंका है कि धनपाल की, खेत संबंधी किसी विवाद को लेकर हत्या की गयी है।

फरीदपुर के पुलिस क्षेत्राधिकारी पुलिस आशुतोष शिवम ने सोमवार को बताया कि थाना फतेहगंज पूर्वी के ग्राम करतोली निवासी धनपाल (उम्र 50 वर्ष) रविवार की रात गांव के समीप बने खेत में झाले पर झोपड़ी में सो रहे थे।

शिवम ने बताया कि सोमवार की सुबह जब खेतों पर गए ग्रामीणों ने उन्हें मृत पाया तो पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों को आशंका है कि धनपाल की, खेत संबंधी किसी विवाद को लेकर हत्या की गयी है ।

पुलिस के मुताबिक धनपाल के शरीर पर किसी हथियार या अन्य चोट के निशान नहीं है ।

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण पता चल सकेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 14, 2025 12:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).