UP Shocker: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिवार ने जताई हत्या की आशंका
उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-96 में बृहस्पतिवार को नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला.
नोएडा (उप्र), 25 मई: उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-96 में बृहस्पतिवार को नीम के पेड़ से एक युवक का शव लटका हुआ मिला. मृतक के परिजनों ने उसकी हत्या का आरोप लगाया है.
पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि सुबह थाना सेक्टर-39 पुलिस को सूचना मिली कि सेक्टर-96 के ग्रीन बेल्ट इलाके में एक नीम के पेड़ से 22 वर्षीय युवक का शव लटका हुआ है. यह भी पढ़ें: Hyderabad Shocker: पार्किंग में सो रही बच्ची के ऊपर चढ़ाई कार, मौके पर हुईं मौत
उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस अधिकारी और फॉरेंसिक टीम वहां पहुंची. उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मृत्युंजय कौशिक उर्फ भानु के तौर पर की गई है, वह सदरपुर कॉलोनी सेक्टर-45 में रहता था और विश्व हिंदू परिषद के स्थानीय नेता उमानंद कौशिक का भतीजा है.
चंदर के अनुसार, परिजन ने बताया कि युवक मंगलवार रात को कुत्ता घुमाने के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा और उसका फोन भी बंद था. चंदर ने कहा कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक ने कुत्ते को बांधने वाले पट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या की है। वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2023 01:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

