एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : आगरा से लापता हुए युवक का शव मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हाथरस जिले में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के दोहई गांव में मंगलवार को एक खेत में स्थित कुएं में 20 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | उप्र : आगरा से लापता हुए युवक का शव मिला

हाथरस (उप्र), एक जुलाई हाथरस जिले में सहपऊ कोतवाली क्षेत्र के दोहई गांव में मंगलवार को एक खेत में स्थित कुएं में 20 वर्षीय एक युवक का शव मिला है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

उसने बताया कि यह युवक आगरा का रहने वाला था और 27 जून से लापता था।

पुलिस के मुताबिक आगरा के कोतवाली हरीपर्वत थानाक्षेत्र के सुल्तानगंज पुलिया का कुणाल प्रजापति 27 जून को थोड़ी देर में लौटकर आने की बात कहकर घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा।

पुलिस का कहना है कि परिजनों ने उसको काफी तलाशा, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका, तब पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर उसकी गुमशुदगी दर्ज की थी।

आगरा के हरी पर्वत पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उनमें से एक युवक को लेकर हाथरस आई थी जिसकी निशानदेही पर पुलिस ने मंगलवार सुबह कुणाल का शव बरामद किया।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुमशुदगी के सिलसिले में आगरा से पुलिस एक युवक को अपने साथ लेकर आई थी और उसी की निशान देही पर कुणाल का बरामद हुआ है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

सं जफर

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 01, 2025 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).