एजेंसी न्यूज

UP: राज्यपाल के दौरे में मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आरोप में लिपिक निलंबित

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के आशु लिपिक बृजेश कुमार को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अपर निदेशक कार्यालय, आजमगढ़ से संबद्ध किया गया है.

UP: राज्यपाल के दौरे में मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगाने के आरोप में लिपिक निलंबित
Suspended Photo Credits: Pixabay

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजयपति द्विवेदी ने बताया कि सीएमओ कार्यालय के आशु लिपिक बृजेश कुमार को शनिवार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर अपर निदेशक कार्यालय, आजमगढ़ से संबद्ध किया गया है.

सीएमओ ने बताया कि आशु लिपिक बृजेश कुमार ने पिछले दिनों राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के कार्यक्रम में गंभीर चूक की थी. कुमार ने राज्यपाल पटेल के कार्यक्रम में कथित तौर पर एक मृत कर्मचारी की ड्यूटी लगा दी थी. इसके साथ ही खाने की जांच के लिए किसी कर्मचारी की ड्यूटी नहीं लगाई थी. यह भी पढ़ें : Navi Mumbai Shocker: नवी मुंबई में 28 साल के शख्स ने अपनी ही सौतेली बेटी से किया रेप, पुलिस ने दर्ज किया FIR

द्विवेदी ने बताया कि बृजेश कुमार के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही शुरू की गई है. उल्लेखनीय है कि राज्यपाल पटेल पिछले 26 नवंबर को जिले के बसंतपुर में स्थित जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय, बलिया के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने आई थीं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 24, 2023 11:33 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).