देश की खबरें | उप्र : जानवर के हमले में बच्चे की मौत, शव के अवशेष बरामद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे मटका गांव की वनवासी बस्ती के हीरा लाल की पत्नी सरोज देवी अपने तीन साल के बेटे आज़ाद को लेकर झोपड़ी में एक चारपाई पर सो रही थी। उसका पति दूसरी जगह पर सो रहा था। दोनों एक शादी से लौट कर गहरी नींद में थे।
पुलिस क्षेत्राधिकारी भुवनेश्वर कुमार पांडेय ने बताया कि पूरे मटका गांव की वनवासी बस्ती के हीरा लाल की पत्नी सरोज देवी अपने तीन साल के बेटे आज़ाद को लेकर झोपड़ी में एक चारपाई पर सो रही थी। उसका पति दूसरी जगह पर सो रहा था। दोनों एक शादी से लौट कर गहरी नींद में थे।
उन्होंने बताया कि रविवार सुबह सरोज ने आज़ाद को अपने पास ना पाकर सोचा वह पति के साथ होगा। जब वहां भी नहीं पाया तो उसने बस्ती की अन्य झोपड़ियों में उसकी तलाश की। बस्ती के कई लोग उसकी तलाश में जुट गये।
अधिकारी ने बताया कि इस दौरान करीब 200 मीटर दूरी पर एक सुनसान जगह पर आज़ाद के शरीर के कुछ हिस्से पाए गए। पांडेय के मुताबिक, आशंका है कि देर रात कोई जानवर आजाद को उठा ले गया और सीने से नीचे के शरीर को खा गया है।
बच्चे के दोनों हाथों और चेहरे पर पंजे के निशान मिले हैं। मौके पर वन विभाग की टीम ने पहुंच कर छानबीन शुरू कर दी है।
प्रभागीय वन अधिकारी नीरज आर्या ने बताया कि बच्चे के शरीर पर कई जगह पंजों के निशान देख कर यह लगता है कि संभवत सियार या भेड़िया अथवा जंगली कुत्ते ने बच्चे को उठा लिया। फिलहाल वन विभाग की टीम जानवर के बारे में पता लगाने का प्रयास कर रही है।
उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मालूम हो सकेगा कि किस जानवर या जानवरों ने बच्चे पर हमला किया।
इससे पहले, एक जुलाई को भी जिले के औराई इलाके में एक बच्चे को जंगली जानवर ने अपना शिकार बनाया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)