एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र मंत्रिमंडल ने 4,775 करोड़ रुपये के एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच एक नियंत्रित पहुंच वाले ‘ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे’ के निर्माण को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

देश की खबरें | उप्र मंत्रिमंडल ने 4,775 करोड़ रुपये के एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी

लखनऊ, तीन जुलाई उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल ने बृहस्पतिवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे और पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के बीच एक नियंत्रित पहुंच वाले ‘ग्रीनफील्ड लिंक एक्सप्रेसवे’ के निर्माण को मंजूरी दे दी। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान में कहा गया है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंजूर की गई इस परियोजना का उद्देश्य प्रमुख क्षेत्रीय गलियारों में कनेक्टिविटी को बढ़ाना है।

उप्र के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ‘नंदी’ ने कहा, ‘‘एक्सप्रेसवे उत्तर प्रदेश के उभरते ‘एक्सप्रेसवे ग्रिड’ का एक अनिवार्य हिस्सा होगा, जो आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गंगा एक्सप्रेसवे (निर्माणाधीन), बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे और गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे जैसे मौजूदा और आगामी गलियारों को जोड़ेगा।

उन्होंने कहा कि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे छह लेन (आठ तक विस्तार योग्य) में बनाया जाएगा, जिसकी लंबाई 49.96 किलोमीटर होगी और इसमें इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण (ईपीसी) मॉडल का पालन किया जाएगा।

परियोजना की कुल लागत 4,775.84 करोड़ रुपये आंकी गई है, जिसका पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी।

नंदी ने कहा कि उप्र में सड़क नेटवर्क को राज्य के हर कोने तक निर्बाध और तेज पहुंच प्रदान करने और बेहतर परिवहन के माध्यम से क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2025 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).