देश की खबरें | उप्र : मुजफ्फरनगर में नवजात का शव मिलने के मामले में जीजा-साली गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक और उसकी अविवाहित साली को पुलिस ने शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर, चार जुलाई उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर जिले में एक युवक और उसकी अविवाहित साली को पुलिस ने शुक्रवार को एक नवजात शिशु का शव मिलने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुजफ्फरनगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय कुमार ने संवाददाताओं को बताया कि पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र में रुड़की रोड पर कूड़े के ढेर से पिछले माह एक नवजात शिशु का शव बरामद किया, जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था।
उन्होंने कहा कि यह छह माह का भ्रूण था।
एसएसपी ने बताया कि जांच के दौरान भ्रूण की हत्या करने वाले पिता और मां की पहचान सीसीटीवी फुटेज के आधार पर की गई। उन्होंने बताया कि 24 जून को जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के रुड़की चुंगी के पास कूड़ेदान में भ्रूण फेंका गया था।
एसएसपी ने बताया कि शादीशुदा अभिषेक (27) और उसकी अविवाहित साली (19) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 91 (बच्चे को जीवित पैदा होने से रोकने या जन्म के बाद उसे मारने) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि अभिषेक का अपनी साली के साथ अवैध संबंध था और वह छह माह की गर्भवती हो गई थी। उन्होंने योजनाबद्ध तरीके से गर्भपात करा दिया और छह महीने के भ्रूण को मार डाला तथा अपने परिवार की 'बदनामी' छिपाने के लिए अवैध रूप से सुबह-सुबह भ्रूण को कूड़ेदान में छोड़ दिया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 09:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

