एजेंसी न्यूज

UP Shocker: लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है। युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

UP Shocker: लापता युवक का शव मिला, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo: X)

गोंडा (उप्र), 19 सितंबर : उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में पिछले चार दिनों से लापता युवक का शव बरामद कर लिया गया है. युवक के परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है. पुलिस ने यह जानकारी दी. परिजनों की शिकायत पर पुलिस एक युवती और उसके माता-पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. छपिया के थाना प्रभारी कृष्ण गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि थाना क्षेत्र के हथिनी भोपतपुर निवासी राम बहोर कनौजिया ने 15 सितंबर, 2024 को स्थानीय थाने में अपने पुत्र संदीप कनौजिया (21) की गुमशुदगी की सूचना थी.

सूचना में कहा गया है कि गायत्री महाविद्यालय, मसकनवा में स्नातक प्रथम वर्ष का छात्र संदीप 14 सितंबर की रात घर की छत पर सोने के लिए गया था. अगले दिन सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे तो वह घर पर नहीं था. परिवार के लोगों ने उसके सुबह की सैर पर जाने की बात सोचकर काफी देर तक इंतजार किया, लेकिन दोपहर तक उसके घर नहीं लौटने पर उसकी गुमशुदगी की सूचना दर्ज कराई गई. यह भी पढ़ें : धनखड़ ने राज्यसभा की सदस्यता से जवाहर सरकार का इस्तीफा स्वीकार किया

थाना प्रभारी ने बताया कि छानबीन के दौरान पता चला कि संदीप क्षेत्र के ही एक गांव की युवती से प्रेम करता था. बुधवार शाम युवक का शव बरामद होने के बाद युवती एवं उसके परिजनों के खिलाफ हत्या की शिकायत प्राप्त हुई. इस संबंध में सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर संबंधित आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2024 12:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).