एजेंसी न्यूज

UP Shocker: कौशांबी जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव सड़क किनारे मिला

उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल का शव मिला है.

UP Shocker: कौशांबी जिले में तैनात एक हेड कांस्टेबल का शव सड़क किनारे मिला
Died (Photo Credits PTI)

कौशांबी (उप्र), 10 मार्च : उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के मंझनपुर थाना क्षेत्र स्थित जिला पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे शुक्रवार को एक हेड कांस्टेबल का शव मिला है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच की जा रही है.

थानाध्यक्ष संतोष शर्मा ने बताया कि जिले के मोहब्बतपुर पइंसा थाना अंतर्गत उदहिन बाजार चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल राम नयन यादव (53) का शव सुबह पुलिस लाइन के मुख्य द्वार के पास सड़क किनारे मिला है. उन्होंने बताया कि मृतक जौनपुर जनपद के रामपुर सदर थाना अंतर्गत खालिसहा गांव का निवासी है. यह भी पढ़ें : Maharashtra Fire Breaks: भूतल पर बनी दुकान में लगी आग, 5 मंजिला इमारत को कराया गया खाली

उन्होंने बताया कि हेड कांस्टेबल का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2023 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).