देश की खबरें | उप्र : भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मंत्री महेंद्र सिंह कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, दो अगस्त उत्तर प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और राज्य के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह रविवार को कोरोना वायरस संक्रमित पाये गये।

स्वतंत्र देव सिंह ने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा, ''मुझे कोरोना के शुरुआती लक्षण दिख रहे थे, जिसके चलते मैंने अपनी कोविड-19 की जांच कराई। मेरी रिपोर्ट में संक्रमण की पुष्टि हुई है।''

यह भी पढ़े | Ram Mandir Bhoomi Pujan Live Streaming Schedule: डीडी नेशनल और डीडी न्यूज पर देखें अयोध्या में राम मंदिर के भूमिपूजन समारोह की लाइव कवरेज.

उन्होंने कहा, ''मेरे संपर्क में आने वाले सभी लोगों से निवेदन है कि वह दिशा-निर्देश के अनुसार स्वयं पृथक-वास में चले जाएं और आवश्यकता अनुसार अपनी जांच करा लें।''

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि डॉक्टर की सलाह पर वह गृह पृथक-वास में चले गए हैं।

यह भी पढ़े | कर्नाटक: सीएम बीएस येदियुरप्पा का COVID-19 टेस्ट आया पॉजिटिव, अस्पताल में हुए भर्ती.

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, ''कोरोना महामारी की विभीषिका के बीच जनसेवा में संलग्न भाजपा, उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के संक्रमित होने की सूचना प्राप्त हुई।''

उन्होंने कहा, ''कुशल चिकित्सकों की देख-रेख और आपके मजबूत आत्मबल से कोरोना शीघ्र ही परास्त होगा। प्रभु श्री राम से आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रार्थना है।''

इस बीच, उत्तर प्रदेश सरकार के एक और कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह (जलशक्ति मंत्री) कोरोना संक्रमित पाये गये हैं। उन्हें एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया है। यह जानकारी प्रदेश सरकार के एक अधिकारी ने दी।

सिंह मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के लखनऊ दौरे के वक्त उनके साथ रहे थे। चौहान भी कोरोना संक्रमित पाये गये थे। चौहान मध्य प्रदेश के पूर्व राज्यपाल लालजी टंडन के अंतिम संस्कार में शामिल होने लखनऊ आये थे।

वहीं, संक्रमित होने के बाद अस्पताल में उपचार करा रहीं प्रदेश की प्राविधिक शिक्षा मंत्री कमल रानी वरूण का रविवार सुबह निधन हो गया।

इससे पहले, प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह, खेल मंत्री उपेंद्र तिवारी, ग्राम्य विकास मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह, आयुष मंत्री धर्म सिंह सैनी और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान कोरोना वायरस संक्रमित पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand ODI Stats: वनडे इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

IND vs NZ 3rd ODI 2026, Indore Weather, Rain Forecast: इंदौर में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मुकाबले से पहले जानें मौसम का हाल

India vs New Zealand 3rd ODI Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

DC vs RCB, WPL 2026 11th Match Scorecard: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स महिला ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु महिला के सामने रखा 167 रनों का टारगेट, शैफाली वर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\