देश की खबरें | उप्र: भ्रष्टाचार के आरोप में औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया। औरैया के जिलाधिकारी (डीएम) पद पर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को नयी तैनाती दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, चार अप्रैल उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार को औरैया के जिलाधिकारी सुनील वर्मा को भ्रष्टाचार के आरोप में निलंबित कर दिया। औरैया के जिलाधिकारी (डीएम) पद पर प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को नयी तैनाती दी गई है। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले सोनभद्र के जिलाधिकारी टीके शिबू और गाजियाबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को भी गत दिनों निलंबित कर दिया गया था।

वर्मा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी हैं।

औरैया के जिलाधिकारी पद पर सुनील वर्मा की तैनाती 31 दिसंबर 2020 को हुई थी। आईएएस अधिकारी सुनील वर्मा पर भ्रष्टाचार के कौन से आरोप हैं, इस संदर्भ में आधिकारिक तौर पर कोई जानकारी उपलब्‍ध नहीं कराई गई है।

प्रशासनिक सूत्रों के अनुसार, अपर महानिदेशक (स्टाम्प) के पद पर तैनात 2010 बैच के आईएएस अधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव को औरैया का नया जिलाधिकारी बनाया गया है।

गौरतलब है कि 25 मार्च को दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद योगी आदित्यनाथ ने शीर्ष अधिकारियों की एक बैठक में भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\