देश की खबरें | उप्र: बच्चों के यौन उत्पीड़न के मामले में गिरफ्तार आश्रम मालिक को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. यहां स्थित शुक्रताल में एक आश्रम के मालिक को चार बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न और उन्हें व अन्य को मजदूरी करने के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

मुजफ्फरनगर, 10 जुलाई यहां स्थित शुक्रताल में एक आश्रम के मालिक को चार बच्चों के कथित यौन उत्पीड़न और उन्हें व अन्य को मजदूरी करने के लिए मजबूर करने के मामले में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज को आश्रम से भागने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन के दौरान खुले रहेंगे सभी धार्मिक स्थल: 10 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने बताया कि इस संबंध में आश्रम के मालिक और अन्य के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

कुमार ने कहा कि सात जुलाई को चाइल्डकेयर हेल्पलाइन की एक टीम और पुलिस ने आठ बच्चों को यहां से बचाया।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना का टूटा रिकॉर्ड, एक दिन में मिले सबसे जादा 7862 मरीज, 226 संक्रमितों ने तोड़ा दम.

उन्होंने कहा कि बाद में दो अन्य को भी यहां से बचाया गया। ये सभी बच्चे सात से दस साल के हैं और सभी त्रिपुरा, मिजोरम और असम के हैं। बच्चों को बाल कल्याण बोर्ड के समक्ष पेश किया गया।

उन्होंने कहा कि चिकित्सकीय जांच में चार बच्चों के यौन उत्पीड़न की पुष्टि हुई।

इसी बीच उपसंभागीय मजिस्ट्रेट कुलदीप मीणा ने बच्चों का बयान दर्ज किया।

अधिकारियों ने कहा कि जिला प्राधिकारियों ने पीड़ित बच्चों के अभिभावकों को इस संबंध में सूचना दे दी है।

भूषण ने 2008 में यह आश्रम बनाया था।

उसने अपने ऊपर लगे आरोपों से इनकार करते हुए दावा किया कि उसे फंसाया जा रहा है।

अभियोजन पक्ष के वकील दिनेश शर्मा ने कहा कि भूषण और सह आरोपी बालकिशन मोहन दास को विशेष पॉक्सो अदालत में पेश किया गया जहां से भूषण को 23 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\