एजेंसी न्यूज

UP: शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित युवती ने फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सागर नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया.

UP: शादी का झांसा देकर दलित युवती के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

सहायक पुलिस आयुक्त अब्दुल कादिर ने बताया कि नोएडा के फेस-3 थाना क्षेत्र में रहने वाली एक दलित युवती ने फेस-3 थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था कि सागर नामक युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित तौर पर कई दिनों तक दुष्कर्म किया.

कादिर के मुताबिक, घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सोमवार सुबह आरोपी सागर को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें : Bihar: परिवार के 5 सदस्यों की आत्महत्या को तेजस्वी ने सरकार के लिए बताया काला धब्बा

उन्होंने बताया कि सागर को अदालत में पेश किया गया, जिसने उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2022 01:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).