UP: फोन पर बात न करने से नाराज पड़ोसी ने युवती की हत्या का प्रयास किया, गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र में फोन पर बात न करने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती की हत्या की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी.
भदोही, 30 अगस्त : उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के सुरयावा थाना क्षेत्र में फोन पर बात न करने से नाराज एक युवक ने कथित तौर पर अपने पड़ोस में रहने वाली युवती की हत्या की कोशिश की. एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. भदोही के पुलिस अधीक्षक (एसपी) डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि 20 वर्षीय युवती से उसका पड़ोसी राज कुमार गौतम (21) फोन पर बात करना चाहता था, लेकिन युवती ने उसका मोबाइल नंबर ब्लॉक कर दिया था.
कुमार के मुताबिक, नंबर ब्लॉक होने से नाराज राज कुमार गौतम ने सोमवार शाम सुरयावा कस्बे में युवती की हत्या की कोशिश की. उन्होंने बताया कि युवती बाजार में सब्जी की एक दुकान से सब्जी खरीद रही थी, तभी अचानक गौतम वहां पहुंच गया और जोर से चिल्लाते हुए बोला कि ‘बात क्यों नहीं करती.’ कुमार के अनुसार, इसके बाद वह युवती का गला रेतकर मौके से फरार हो गया. खून से लथपथ युवती को पास के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. यह भी पढ़े : UP: सीतापुर में 5 किलो अफीम जब्त, करोड़ों में आंकी गई कीमत
उन्होंने बताया कि युवती को देर रात गंभीर हालत में भदोही से वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया. एसपी के मुताबिक, इस मामले में युवती के पिता की तहरीर पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा-307 (हत्या के प्रयास) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी गौतम को गिरफ्तार कर लिया गया है. कुमार के अनुसार, वाराणसी के ट्रामा सेंटर में युवती खतरे से बाहर बताई गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2022 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

