Uttar Pradesh: बलिया में कहासुनी के बाद युवक की चाकू घोंपकर हत्या
उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
बलिया, 3 जून : उत्तर प्रदेश के बलिया जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात मामूली कहासुनी के बाद एक युवक की कथित तौर पर चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.
पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार तिवारी ने बताया कि सहतवार थाना क्षेत्र के चांदपुर गांव में बृहस्पतिवार रात राकेश सिंह (30) की चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई. वह सहतवार थाना क्षेत्र के कुम्हैला गांव का रहने वाला था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. यह भी पढ़ें : फिल्म कलाकार ने की आत्महत्या की कोशिश, फिल्म फेडरेशन के दो पदाधिकारियों पर लगाया उत्पीड़न का आरोप
तिवारी के मुताबिक, राकेश सिंह की बृहस्पतिवार रात शराब पीने के दौरान कुछ लोगों से कहासुनी हुई थी. उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि इसी विवाद को लेकर हत्या हुई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 03, 2022 10:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

