एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : हाथरस में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और जबकि दूसरी अन्य नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

देश की खबरें | उप्र : हाथरस में नाबालिग बच्चियों से दुष्कर्म व छेड़छाड़ का आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

हाथरस, 23 मार्च उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र में मुठभेड़ के बाद एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म और जबकि दूसरी अन्य नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ के आरोपी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी देते हुए कहा कि घायल आरोपी का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार सासनी थाना क्षेत्र के एक गांव में सात-आठ साल की उम्र की दो पड़ोसी नाबालिग लड़कियां घर के बाहर खेल रही थीं। गांव में कबाड़ का काम करने वाला बॉबी (28) उन्हें कुछ दिलाने के बहाने ले गया और एक लड़की से दुष्कर्म और दूसरी लड़की से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना सासनी में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

इस घटना का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने सासनी थाना प्रभारी को आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए और तीन टीमें गठित कीं।

आरोपी के शक्ति वन, हनुमान चौकी के पास छिपे होने की सूचना पर पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और घेराबंदी की। खुद को घिरा देख आरोपी बॉबी ने पुलिस पर गोली चला दी, पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी के दोनों पैरों में गोली लग गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बॉबी सासनी कस्बे के आशा नगर का रहने वाला है। वह पिछले कुछ महीनों से इसी गांव में रहकर कबाड़ का काम कर रहा था। उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2025 10:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).