एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र : नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला के साथ उसी के गांव के चार युवकों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

देश की खबरें | उप्र : नौकरी दिलाने का झांसा देकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

बागपत (उप्र), 19 मई बागपत जिले के थाना दोघट क्षेत्र के एक गांव की 35 वर्षीय महिला के साथ उसी के गांव के चार युवकों ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया।

पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर घटना की जांच शुरू कर दी है।

थाना दोघट प्रभारी नन्द किशोर ने बताया कि महिला ने अपने ही गांव के चार युवकों सौरभ, कमल, शुभम और सागर के खिलाफ सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।

पीड़िता के अनुसार, बीती 14 फरवरी को आरोपियों ने उसे सरकारी नौकरी दिलाने का भरोसा दिया था। इसके दस दिन बाद आरोपी उसके घर आये और कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर उसे पिला दी और फिर उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक दुष्कर्म किया।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने घटना की वीडियो भी बना ली और धमकी दी कि अगर इस बारे में किसी से जिक्र किया तो वीडियो वायरल कर दी जाएगी।

आरोप है कि इसके बाद आरोपियों ने धमकी देकर कई बार महिला के साथ बलात्कार किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2023 03:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).