एजेंसी न्यूज

UP: बदायूं में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार

उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

UP: बदायूं में पत्नी की हत्या के बाद आरोपी पति फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

बदायूं, 25 जून : उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में शनिवार सुबह एक व्यक्ति ने घरेलू कलह के चलते अपनी पत्नी की कथित तौर पर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी.

पुलिस अधीक्षक (नगर) प्रवीण सिंह चौहान ने बताया कि मूसाझाग थाना क्षेत्र के बलिया नगला गांव में घरेलू कलह के चलते 35 वर्षीय सुधारानी की उसके पति राजकुमार ने कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी और फिर फरार हो गया. यह भी पढ़ें : Maharashtra: आक्रामक हुए शिवसैनिकों ने बागी विधायक तानाजी सावंत के ऑफिस में की तोड़फोड़, अन्य विधायकों को भी दी चेतावनी

चौहान के मुताबिक, मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस राजकुमार की तलाश में जुटी है और बहुत जल्द उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2022 12:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).