देश की खबरें | उप्र : आठ साल की लड़की से दुष्कर्म और हत्या का आरोपी पुलिस मुठभेड़ में ढेर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आठ साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
फर्रुखाबाद (उप्र), 18 जुलाई आठ साल की लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने और फिर उसकी हत्या करने का आरोपी शुक्रवार की सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने कहा कि मनु (55) को गोली लगने के बाद जिला अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि कायमगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी आठ वर्षीय बालिका कोतवाली मोहम्मदाबाद अंतर्गत एक गांव में अपनी बुआ के घर 3 जून को आयी थी।
एसपी के अनुसार 27 जून को सुबह 10 बजे बालिका अपनी बुआ की बेटी के साथ नीव करोरी चौकी के पीछे सरकारी पानी टंकी के पास आम के बाग में आम खाने गयी थी, उसी दौरान वह किसी अज्ञात व्यक्ति के साथ चली गयी। 28 जून को उसकी लाश पड़ोसी जनपद मैनपुरी के भोगांव के ग्राम देवीपुर निवासी सर्वेश यादव के घर के पास नहर किनारे पड़ी मिली।
पुलिस ने बताया कि लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर शव को फेंका गया था। पुलिस ने सीसीटीवी में एक कबाड़ी को साइकिल लेकर पैदल जाते देखा था और लड़की उसके पीछे जाती दिखी। सीसीटीवी की जांच के बाद मेरापुर थाना क्षेत्र के पखना गांव निवासी 55 वर्षीय मनु के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस ने बताया कि करीब 18 दिन पूर्व पुलिस अधीक्षक ने दुष्कर्म के आरोपी मनु पुत्र लटूरी के ऊपर 25,000 रुपये का ईनाम घोषित किया था। इसके बाद ईनाम की राशि बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी गई। शुक्रवार की सुबह मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के खटा ग्राम के पास पुलिस मुठभेड़ में मनु को गोली लगी और उसे लोहिया अस्पताल लाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
आरोपी के पास से एक पिस्तौल भी बरामद हुई है। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि आरोपी मनु पर हत्या, दुष्कर्म और अपहरण का मुकदमा दर्ज था और पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 01:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

