एजेंसी न्यूज

UP: घर के बाहर खेल रही बच्ची की वाहन के चपेट में आने से मौत

नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.

UP: घर के बाहर खेल रही बच्ची की वाहन के चपेट में आने से मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (File Photo)

नोएडा (उप्र),20 मई : नोएडा के थाना ईकोटेक-3 क्षेत्र के कुलेसरा गांव के पास एक सड़क हादसे में छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई.

थाना ईकोटेक-3 के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि कुलेसरा गांव में रहने वाले गजेंद्र की बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी, तभी एक वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी. उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई. यह भी पढ़े : Road Rage Case: नवजोत सिंह सिद्धू ने सरेंडर करने के लिए पटियाला कोर्ट पहुंचे

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2022 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).