देश की खबरें | उप्र : भदोही में जुआ खेलने के मामले में 19 लोग गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक मैरीज लॉन में संगठित रूप से चल रहे जुआरियों के एक अड्डे पर सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और लॉन को सील कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
भदोही, 14 जुलाई उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक मैरीज लॉन में संगठित रूप से चल रहे जुआरियों के एक अड्डे पर सोमवार को छापा मारकर पुलिस ने 19 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और लॉन को सील कर दिया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
शहर कोतवाली निरीक्षक सच्चिदानंद पांडेय ने बताया कि मौके से पुलिस ने 2,12,000 रुपये नकद और एक दर्जन से अधिक मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।
उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि शहर के मर्यादपट्टी क्षेत्र में एनआरएस मैरिज लॉन के मालिक राहुल बरनवाल अपने दो अन्य साथियों शमशाद अहमद और पप्पू मंसूरी के साथ लॉन के कमरों में जुआ खिलवा रहे हैं।
पांडेय ने बताया कि राहुल, शमशाद, पप्पू के साथ अलग- अलग कमरों में कुल 19 लोगों को ताश के पत्तों से जुआ खेलते पकड़ा गया। मौके से छह मोटरसाइकिल को जब्त करते हुए कुल 2,12,000 रुपये बरामद किए गए।
उन्होंने बताया कि गिरफ्तार सभी 19 व्यक्ति भदोही जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं। इस संबंध में सभी 19 लोगों के खिलाफ संगठित रूप से जुआ खेलने के लिए भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। साथ ही मैरिज लॉन को सील कर दिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 10:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

