देश की खबरें | डिब्रूगढ़ सीट से यूओएफए उम्मीदवार ने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी सोनोवाल के परिवार से मुलाकात की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से यूनाइटेड अपोजिशन फोरम, असम (यूओएफए) समर्थित उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई ने शनिवार को मुकुल गांव में अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सर्बानंद सोनोवाल के आवास पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की।

डिब्रूगढ़, छह अप्रैल असम की डिब्रूगढ़ लोकसभा सीट से यूनाइटेड अपोजिशन फोरम, असम (यूओएफए) समर्थित उम्मीदवार लुरिनज्योति गोगोई ने शनिवार को मुकुल गांव में अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी सर्बानंद सोनोवाल के आवास पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात की।

गोगोई ने केंद्रीय मंत्री सोनोवाल के बड़े भाई दीपक सोनोवाल और सबसे बड़े भाई दिवंगत गिरीश सोनोवाल की पत्नी समेत परिवार के अन्य सदस्यों से मुलाकात की।

गोगोई ने उनका आशीर्वाद लिया और कहा कि वह वोट मांगने नहीं आए हैं।

गोगोई ने कहा, “मैं यहां वोट मांगने नहीं, बल्कि बड़ों का आशीर्वाद लेने आया हूं, जिन्हें मैं लंबे समय से जानता हूं।”

दीपक सोनोवाल ने कहा कि जनता वोट देकर उम्मीदवार की किस्मत का फैसला करेगी, लेकिन हमारी शुभकामनाएं गोगोई के साथ हैं।

गिरीश सोनोवाल की पत्नी ने भी गोगोई की कामयाबी की कामना की और उन्हें आशीर्वाद देते हुए कहा, “ ‘आप विजयी हों’ और ‘आपकी सभी मनोकामनाएं’ पूरी हों।”

गोगोई ने परिवार के सदस्यों को पारंपरिक असमिया 'गमछा' प्रदान किया, जबकि सोनोवाल की पत्नी ने उन्हें सोनोवाल-कचारी जनजाति की पहचान कहा जाना वाला पीला-हरा 'गमछा' भेंट किया।

गोगोई और सोनोवाल दोनों उम्मीदवार ऑल असम स्टूडेंट्स यूनियन (आसू) में रहे हैं। सोनोवाल 1992 से 1999 तक आसू के अध्यक्ष रहे, जबकि गोगोई कुछ वर्ष पहले इसके महासचिव रह चुके हैं।

डिब्रूगढ़ सीट पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होना है। इस सीट पर तीन उम्मीदवार मैदान में हैं। गोगोई और सोनोवाल के अलावा आम आदमी पार्टी के मनोज धनोवार भी चुनाव लड़ रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड