देश की खबरें | लद्दाख में बेमौसम बर्फबारी, बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. लद्दाख में बेमौसम बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

लेह, नौ जुलाई लद्दाख में बेमौसम बर्फबारी और मूसलाधार बारिश के मद्देनजर मौसम विभाग ने क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि लेह-करगिल-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर लामायुरु में भूस्खलन होने के कारण सामरिक रूप से महत्वपूर्ण इस सड़क पर यातायात बंद करना पड़ा है।

अधिकारियों ने बताया कि लेह और करगिल जिलों में ऊंचाई पर स्थित दर्रा वाले इलाकों में पिछले दो दिन की मूसलाधार बारिश के बाद रात में बर्फबारी हुई है।

उन्होंने बताया कि करगिल के रांगदम गांव में लगभग तीन इंच मोटी बर्फ पड़ी है जबकि पेंसी ला, जांस्कर और करगिल के आसपास पहाड़ी क्षेत्रों में भी बर्फ की चादर बिछी हुई है।

उन्होंने बताया कि करगिल-जांस्कर रोड पर एहतियात के तौर पर यातायात बंद कर दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि लामायुरु में भूस्खलन के बाद लेह-करगिल राजमार्ग को यातायात के लिए बंद कर दिया गया है और सड़क को साफ करने का काम जारी है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार दोपहर या शाम तक क्षेत्र में बारिश और बर्फबारी जारी रह सकती है। विभाग ने क्षेत्र में अगले 24 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘लद्दाख के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मूसलाधार से लेकर सामान्य बारिश और बर्फबारी हुई है। लोगों से सतर्क रहने और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने की सलाह दी जाती है।’’

अधिकारी ने नदियों, नालों और झरनों के जलस्तर में वृद्धि के बावजूद अचानक बाढ़ आने की आशंका से इनकार किया है।

मौसम विभाग ने 10 से 14 जुलाई तक क्षेत्र में कुछ स्थानों पर बारिश होने और मौसम के शुष्क रहने का अनुमान जताया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू