एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उन्नति, अनीश ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीते

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा और अनीश थोप्पानी ने रविवार को थाईलैंड के नोंथबुरी में बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक हासिल किये।

देश की खबरें | उन्नति, अनीश ने बैडमिंटन एशिया जूनियर चैम्पियनशिप में रजत पदक जीते

नयी दिल्ली, चार दिसंबर भारतीय खिलाड़ी उन्नति हुड्डा और अनीश थोप्पानी ने रविवार को थाईलैंड के नोंथबुरी में बैडमिंटन एशिया अंडर-17 और अंडर-15 जूनियर चैंपियनशिप 2022 में रजत पदक हासिल किये।

  अर्श मोहम्मद और संस्कार सारस्वत की पुरुष युगल जोड़ी भी दूसरे स्थान पर रही। भारतीय दल ने इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में तीन रजत और दो कांस्य पदक जीते।

ओडिशा ओपन चैंपियन उन्नति इस टूर्नामेंट के अंडर-17 वर्ग के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी है। वह खिताबी मुकाबले में थाईलैंड की सरुनराक विटिडसन के खिलाफ 8-21 21-9 14-21 से हार गईं।

अनीश अंडर-15 लड़कों के एकल फाइनल में चुंग-सियांग यिह से 8-21 24-22 19-21 से हार गए।

अर्श और संस्कार की जोड़ी फाइनल में चीनी ताइपे के लाई पो-यू और यी-हाओ लिन की जोड़ी से 13-21 21-19 22-24 से हार गई।

तीनों फाइनल में भारतीय खिलाडियों ने दूसरे गेम को जीतकर मुकाबले में वापसी की लेकिन तीसरे गेम में जीत दर्ज करने में नाकाम रहे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 04, 2022 08:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).