देश की खबरें | उन्नाव मामला: आइसा के सदस्यों ने दिल्ली में उप्र भवन के बाहर प्रदर्शन किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कुछ सदस्यों को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे उन्नाव घटना के विरोध में यहां उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

नयी दिल्ली, 19 फरवरी दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) के कुछ सदस्यों को उस समय हिरासत में ले लिया जब वे उन्नाव घटना के विरोध में यहां उत्तर प्रदेश भवन के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे।

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के असोहा इलाके में बुधवार को तीन किशोरियां चारा लाने के लिए गयी थीं। बाद में वे खेत में बेसुध मिली थीं और उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया था, जहां चिकित्‍सकों ने 15 साल और 14 साल की दो लड़कियों को मृत घोषित कर दिया था। 16 वर्षीय तीसरी लड़की कानपुर के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

आइसा के सदस्यों ने शुक्रवार को दो किशोरियों की कथित हत्या के खिलाफ शुक्रवार को यहां उप्र भवन के बाहर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारियों ने "उन्नाव में दलित लड़कियों पर हमले के दोषियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई" और तीसरी लड़की के इलाज पर ध्यान देने की मांग की जो वेंटिलेटर पर है।

छात्र संगठन ने एक बयान में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की और कहा कि पीड़ितों के लिए न्याय सुनिश्चित होना चाहिए।

हिरासत में लिए गए प्रदर्शनकारियों को मंदिर मार्ग थाना ले जाया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू