देश की खबरें | अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिाखा कर जौहरी से 20 लाख रुपए का सोना लूटा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिखा कर एक जौहरी से कथित तौर पर 20 लाख रुपए का सोना लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
ग्वालियर, 24 जनवरी मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर में तीन अज्ञात बदमाशों ने बंदूक दिखा कर एक जौहरी से कथित तौर पर 20 लाख रुपए का सोना लूट लिया। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सत्येंद्र सिंह तोमर ने बताया कि घटना रविवार रात की है जब प्रेम नगर इलाके में रहने वाले जौहरी शैलेंद्र गोयल अपनी दुकान बंद कर दोपहिया वाहन से वापस घर लौट रहे थे।
उन्होंने बताया कि इसी दौरान स्कूटर पर सवार आरोपियों ने बंदूक दिखा कर गोयल को सेवा नगर कब्रिस्तान के पास ले गए और वहां हवा में गोली चलायी तथा हाथापाई कर उनसे 20 लाख रुपए मूल्य का 450 ग्राम सोना लूट लिया। सोना लूटने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।
तोमर ने कहा कि बदमाशों की तलाश के लिए पुलिस दलों का गठन किया गया है और इलाके में लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके ।
इस बीच, स्थानीय ज्वैलर्स संगठन के एक प्रतिनिधिमंडल ने घटना के सिलसिले में सोमवार को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अमित सांघी से मुलाकात की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने उन्हें बताया कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश की जा रही है।
सं दिमो
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)