Uttar Pradesh: सुलतानपुर में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर युवक की हत्या की, भाई घायल
उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी और उसके भाई को घायल कर दिया.
सुलतानपुर (उप्र), 8 अगस्त : उत्तर प्रदेश में सुलतानपुर जिले के एक गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर एक युवक की हत्या कर दी और उसके भाई को घायल कर दिया.
धम्मौर के थानाअध्यक्ष सीताराम यादव ने रविवार को बताया कि शनिवार की देर रात लगभग 12 से दो बजे के बीच क्षेत्र के हाजी पट्टी गांव में कुछ अज्ञात बदमाशों ने एक घर में घुस कर हमला कर दिया. इस घटना में अब्दुल नबी खान (20) की मौत हो गई और उसका भाई आखिर खान घायल हो गया. यह भी पढ़ें : दिल्ली: आईजीआई पीएस ने हवाई अड्डे के संचालन नियंत्रण केंद्र को बम की धमकी वाले ई-मेल के बारे में सूचित किया
घटना के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि खान परिवार की किसी से न कोई दुश्मनी थी और न ही कोई लूट हुई है. उन्होंने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 08, 2021 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

