एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | गुरुग्राम में हरियाणवी गायक पर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी: पुलिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुरुग्राम के सेक्टर-71 इलाके में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक हरियाणवी गायक पर कथित रूप से गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | गुरुग्राम में हरियाणवी गायक पर अज्ञात हमलावरों ने की गोलीबारी: पुलिस

गुरुग्राम, 14 जुलाई गुरुग्राम के सेक्टर-71 इलाके में सोमवार रात अज्ञात हमलावरों ने एक हरियाणवी गायक पर कथित रूप से गोलियां चलाईं, जिसमें वह बाल-बाल बच गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

गुरुग्राम पुलिस ने एक बयान में कहा कि दक्षिणी पेरिफेरल रोड (एसपीआर) पर गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

गुरुग्राम पुलिस के प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया, ‘‘इस पूरी घटना में कोई घायल नहीं हुआ और किसी वाहन में भी गोली नहीं लगी। गुरुग्राम पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। कथित घटनास्थल पर अभी तक गोलीबारी की पुष्टि नहीं हुई है और घटना की हर पहलू से जांच की जा रही है।’’

पुलिस ने हालांकि गायक की पहचान का खुलासा नहीं किया, लेकिन सूत्रों ने दावा किया कि यह राहुल फाजिलपुरिया है, जो गुरुग्राम लोकसभा सीट से जननायक जनता पार्टी (जेजेपी) के पूर्व उम्मीदवार भी रहे है।

फाजिलपुरिया से संपर्क नहीं किया जा सका।

सूत्रों ने बताया कि फाजिलपुरिया को हरियाणा पुलिस की सुरक्षा दी गई थी, जो कुछ दिन पहले वापस ले ली गई थी। कथित तौर पर धमकियां मिलने के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2025 11:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).