देश की खबरें | आतंकवाद के खिलाफ सरकार के साथ एकजुट, सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए: खरगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों के सुझाव लेने चाहिए।

बेंगलुरु, 23 अप्रैल कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को कहा कि सरकार को पहलगाम आतंकी हमले के मद्देनजर सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों के सुझाव लेने चाहिए।

उन्होंने यह भी कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सभी लोग सरकार के साथ एकजुट होकर खड़े हैं।

आतंकवादियों ने मंगलवार की दोपहर को कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर गोलीबारी की, जिसमें 26 लोगों की मौत हो गयी। आतंकी हमले में मारे गये लोगों में ज्यादातर पर्यटक थे।

खरगे ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटी। कायर आतंकवादियों ने पहलगाम में निर्दोष, निडर पर्यटकों की हत्या कर दी। इस घटना ने हम सभी को बहुत आहत, स्तब्ध और दुखी किया है।’’

उनका कहना था कि कांग्रेस पार्टी आतंक के इस कायरतापूर्ण कृत्य और इसके लिए जिम्मेदार लोगों की कड़े शब्दों में निंदा करती है।

खरगे ने कहा, ‘‘यह हमला हमारे देश की एकता और अखंडता पर सीधा हमला है।’’

उनके अनुसार, ‘‘वर्ष 2000 में हुए चिट्टीसिंहपोरा नरसंहार के बाद, यह हमला आतंकवादियों और अलगाववादियों द्वारा किए गए सबसे बर्बर हमलों में से एक है। हम दृढ़ता से दोहराते हैं कि निहत्थे और निर्दोष नागरिकों की हत्या करने वाले इंसान नहीं हो सकते।’’

कांग्रेस अध्यक्ष ने बताया कि उन्होंने बुधवार देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्र शासित प्रदेश के अन्य स्थानीय नेताओं से भी बात की।

खरगे ने कहा कि इस घटना की पृष्ठभूमि में कांग्रेस कार्य समिति बृहस्पतिवार को सुबह 11 बजे नई दिल्ली में बैठक करेगी।

उन्होंने कहा कि यह दलगत राजनीति का समय नहीं है बल्कि यह उन लोगों को न्याय दिलाने के लिए सामूहिक संकल्प का समय है जिन्होंने अपनी जान गंवाई है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि सरकार को सर्वदलीय बैठक बुलाकर सभी दलों के सुझाव लेने चाहिए।

उनका कहना है कि कांग्रेस और सभी लोग आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़े है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Nepal Bus Accident: नेपाल में भीषण सड़क हादसा, यात्रियों से भरी बस नदी में गिरी, 6 महिलाओं समेत 17 की मौत; दिल दहला देने वाला VIDEO आया सामने

Weather Forecast Today: उत्तर भारत में बढ़ने लगा पारा, केरल, तमिलनाडु समेत कई राज्यों में आज बारिश-आंधी का अलर्ट; जानें दिल्ली और मुंबई में 23 फरवरी को कैसा रहेगा मौसम

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

\