जरुरी जानकारी | आईआरबी इनविट फंड के यूनिटधारकों ने तीन सड़क परिसंपत्तियों के अधिग्रहण को मंजूरी दी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. आईआरबी इनविट फंड के यूनिटधारकों ने लगभग 8,450 करोड़ रुपये में आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट से तीन सड़क परिसंपत्तियों की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
नयी दिल्ली, चार जुलाई आईआरबी इनविट फंड के यूनिटधारकों ने लगभग 8,450 करोड़ रुपये में आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट से तीन सड़क परिसंपत्तियों की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है।
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स का निजी इनविट सहयोगी है। दूसरी ओर आईआरबी इनविट फंड, आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स द्वारा प्रायोजित एक सार्वजनिक इनविट इकाई है।
आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर एंड डेवलपर्स ने 31 मई को शेयर बाजार को बताया था कि आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट अपनी तीन राजमार्ग परिसंपत्तियों, जिनका उद्यम मूल्य लगभग 8,450 करोड़ रुपये है, को आईआरबी इनविट फंड को हस्तांतरित करेगा।
कंपनी ने कहा, ''आईआरबी इनविट फंड के यूनिटधारकों ने आईआरबी इंफ्रास्ट्रक्चर ट्रस्ट से तीन एसपीवी (विशेष उद्देश्यीय इकाई) की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के प्रस्तावित अधिग्रहण को मंजूरी दे दी है। यह सौदा 30 जून, 2025 तक 8,436 करोड़ रुपये के उद्यम मूल्य पर आधारित है।''
शेयर बाजार को शुक्रवार को दी जानकारी के मुताबिक ट्रस्ट के यूनिटधारकों ने 96 प्रतिशत बहुमत के साथ तीन एसपीवी की 100 प्रतिशत इक्विटी शेयर पूंजी के प्रस्तावित अधिग्रहण को अपनी मंजूरी दे दी है।
बनाओ, चलाओ और सौंपों (बीओटी) पर आधारित ये तीन राजमार्ग परिसंपत्तियां आईआरबी हापुड़ मुरादाबाद टोलवे, कैथल टोलवे और किशनगढ़ गुलाबपुरा टोलवे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 04, 2025 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

