देश की खबरें | किसान सरकार वार्ता से पहले शाह और राजनाथ समेत केंद्रीय मंत्रियों ने प्रधानमंत्री से मुलाकात की
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, पांच दिसंबर सरकार और किसान संगठनों के बीच पांचवे दौर की अहम बातचीत से पहले केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह सहित केंद्रीय मंत्रियों ने प्रदर्शनकारियों के समक्ष दिए जाने वाले संभावित प्रस्ताव पर विचार-विमर्श के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। सूत्रों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी ।

सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री के साथ इस दौरान कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े | Bihar: आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कृषि कानूनों के खिलाफ गांधी मैदान में किया विरोध प्रदर्शन, कहा- कृषि कानून किसान विरोधी हैं.

सूत्रों ने बताया कि सरकार द्वारा प्रस्ताव और संभावित छूट की पेशकश संबंधी जानकारी किसान नेताओं को देने के बाद कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान संगठनों और केंद्रीय मंत्रियों की पांचवे दौर की बातचीत दोपहर बाद प्रस्तावित है।

इससे पहले प्रदर्शनकारी किसानों की मांगे को सुलझाने को लेकर राजनाथ सिंह और अमित शाह ने केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार विमर्श किया।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का दावा- पिछले 3 साल में प्रदेश में हुआ 3 लाख करोड़ का निवेश.

सूत्रों ने बताया कि मोदी का केंद्रीय मंत्रियों के साथ विचार-विमर्श किसानों के प्रदर्शन् को खत्म कराने की केंद्र की कोशिश को दिखाता है और यह इसलिए भी अहम है कि प्रधानमंत्री स्वयं संकट को सुलझाने में सक्रिय हैं।

उन्होंने बताया कि यह पहली बार है जब मोदी ने अपने मंत्रियों से इस मुद्दे पर चर्चा की है।

उल्लेखनीय है कि नए कृषि कानूनों को लेकर जारी गतिरोध को खत्म करने के लिए बृहस्पतिवार को किसान संगठनों और सरकार के बीच हुई चौथे दौर की वार्ता बेनतीजा रही थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)